नमस्ते और हमारी शैक्षिक वेबसाइट में आपका स्वागत है! हम रोमांचित हैं कि आपने अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करने की दिशा में अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए चुना है। हमारा उद्देश्य सभी उम्र और पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को गुणवत्ता, नवीन और आकर्षक शैक्षिक संसाधनों तक पहुँचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। चाहे आप एक छात्र हैं जो अपने ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, एक पेशेवर जो अपस्किल की तलाश में हैं या आजीवन सीखने के प्रति उत्साही हैं, हमारी वेबसाइट में आपके लिए कुछ है। हम एक गतिशील शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो विकास, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा देता है। हमारे व्यापक पाठ्यक्रम, विशेषज्ञ फैकल्टी और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से, हमें विश्वास है कि हमारी वेबसाइट आपको सफल होने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करेगी। हमारे साथ सीखने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद, और हम इस रोमांचक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए पीडीएफ प्रारूप में कक्षा-7 सभी विषयों की NCERT बुक्स, एनसीईआरटी समाधान मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉक टेस्ट, अभ्यास पत्र (Worksheets), हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में एनसीईआरटी बुक, फुल मार्क्स बुक, हल पेपर भी अपलोड किए जाएंगे
SOCIAL SCIENCE
History Exercise Solution
Geography Exercise Solution
Political Science Exercise Solution
इतिहास
Ch-1: प्रारंभिक कथन: हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. अतीत में ‘विदेशी’ किसे माना जाता था?
उत्तर: मध्यकाल में किसी गांव में आने वाला कोई भी अनजान व्यक्ति को ‘विदेशी’ माना जाता था, जो उस समाज या संस्कृति का अंग न हो। ऐसे व्यक्ति को हिंदी में परदेशी और फारसी में अजनबी कहा जाता था।
प्रश्न 2. नीचे उल्लिखित बातें सही हैं या गलत:
(क) सन् 700 के बाद के काल के संबंध में अभिलेख नहीं मिलते हैं।
(ख) इस काल के दौरान मराठों ने अपने राजनीतिक महत्त्व की स्थापना की।
(ग) कृषि – केंद्रित बस्तियों के विस्तार के साथ कभी-कभी वनवासी अपनी जमीन से उखाड़ बाहर कर दिए जाते थे।
(घ) सुलतान गयासुद्दीन बलबन असम, मणिपुर तथा कश्मीर का शासक था।
उत्तर : (क) गलत (ख) सही (ग) सही (घ) गलत।
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों को भरें:
(क) अभिलेखागारों में___________रखे जाते हैं।
(ख) _________चौदहवीं सदी का एक इतिहासकार था ।
(ग) ______, _______, ______, _______और________ इस उपमहाद्वीप में इस काल के दौरान लाई गई कुछ नई फसलें हैं।
उत्तर:
(क) अभिलेखागारों में दस्तावेज़ और पांडुलिपियाँ रखे जाते हैं।
(ख) जियाउद्दीन बरनी चौदहवीं सदी का एक इतिहासकार था ।
(ग) आलू , मक्का , मिर्च , चाय और कॉफी इस उपमहाद्वीप में इस काल के दौरान लाई गई कुछ नई फसलें हैं।
प्रश्न 4. इस काल में हुए कुछ प्रौद्योगिकीय परिवर्तनों की तालिका दें।
उत्तर: इसकाल में हुए कुछ प्रोधोगिकीय परिवर्तन निम्न है
(i) सिंचाई में रहट, (ii) कताई में चरखे, (iii) युद्ध में आग्नेयास्त्र ।
प्रश्न 5. इस काल के दौरान हुए कुछ मुख्य धार्मिक परिवर्तनों की जानकारी दें।
उत्तर: इस कल के दौरान हुए कुछ मुख्य धार्मिक परिवर्तन थे-
- नए देवी देवताओं की पूजा।
- राजाओ द्वारा मंदिरों का निर्माण।
- समाज में पुरोहितो के रूप में ब्राह्मणों का बढ़ता महत्त्व।
- ईश्वर की कल्पना ईष्ट देवी देवताओं के रूप में की गई।
- नए नए धर्मों का आगमन हुआ।
आइए समझें
प्रश्न 6. पिछली कई शताब्दियों में ‘हिंदुस्तान’ शब्द का अर्थ कैसे बदला है?
उत्तर:
(i) आज हम ‘हिन्दुस्तान’ आधुनिक राष्ट्र राज्य ‘भारत’ के अर्थ में लेते हैं।
(ii) तेरहवीं सदी में जब फ़ारसी के इतिहासकार मिन्हाज-ए-सिराज ने हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग किया था तो उसका आशय पंजाब, हरियाणा और गंगा-यमुना के बीच में स्थित इलाकों से था।
(iii) सोलहवीं सदी के आरंभ में बाबर ने हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग इस उपमहाद्वीप के भूगोल, पशु-पक्षियों और यहाँ के निवासियों की संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया।
प्रश्न 7. जातियों के मामले कैसे नियंत्रित किए जाते थे?
उत्तर:
- अपने सदस्यों के व्यवहार का नियंत्रण करने के लिए जातियाँ स्वयं अपने-अपने नियम बनाती थीं।
- इन नियमों का पालन जाति के बड़े-बुज़ुर्गों की एक सभा करवाती थी जिसे कुछ इलाकों में ‘जाति पंचायत’ कहा जाता था।
- लेकिन जातियों को अपने निवास के गाँवों के रिवाजों का पालन भी करना पड़ता था।
प्रश्न 8. सर्वक्षेत्रीय साम्राज्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: चोल, खलजी, तुग़लक़ और मुग़ल जैसे राजवंश अनेक क्षेत्रों में फैला एक विशाल साम्राज्य भी खड़ा कर लेते थे। ये सर्वक्षेत्रीय साम्राज्य कहलाते थे। ये सभी साम्राज्य समान रूप से स्थिर या सफल नहीं हो पाते थे।
आइए विचार करें
प्रश्न 9. पांडुलिपियों के उपयोग में इतिहासकारों के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ आती हैं?
उत्तर: समस्याएँ निम्न है –
(i) उस समय छपाई न होने के कारण पांडुलिपियां हाथ से लिखी जाती थी। इससे दूसरे की लिखावट समझना कठिन था।
(ii) बार बार पांडुलिपियों की नक़ल करके लिखने से फेरबदल होता रहता था।
(iii) अंतिम पांडुलिपि मूल प्रति से भिन्न हो जाती थी।
प्रश्न 10. इतिहासकार अतीत को कालों या युगों में कैसे विभाजित करते हैं? क्या इस कार्य में उनके सामने कोई कठिनाई आती है?
उत्तर: इतिहासकार अतीत को समान विशेषता रखने वाले कालखंडों युगों में विभाजित कर देते थे। इस कार्य में उनके सामने कई कठिनाइयां आती थी।
आइए करके देखें
प्रश्न 11. अध्याय में दिए गए मानचित्र 1 अथवा मानचित्र 2 की तुलना उपमहाद्वीप के आज के मानचित्र से करें। तुलना करते हुए दोनों के बीच जितनी भी समानताएँ और असमानताएँ मिलती है, उनकी सूची बनाइए |
उत्तर:
समानताएं:- तटीय ब्यौरा समान है। कुछ जानकारी समान है जैसे उत्तर प्रदेश।
असमानताएं:- बहुत से स्थानों के नाम परिवर्तन। दिशाओं का सही आभास नहीं होता है।
प्रश्न 12. पता लगाइए कि आपके गाँव या शहर में अभिलेख (रिकॉर्ड) कहाँ रखे जाते हैं। इन अभिलेखों को कौन तैयार करता है? क्या आपके यहाँ कोई अभिलेखागार है? उसकी देखभाल कौन करता है? वहाँ किस तरह के दस्तावेज़ संग्रहित हैं? उनका उपयोग कौन लोग करते हैं?
उत्तर: हमारे गांव व शहर के अभिलेख जिले के रिकार्ड रूम में रखे जाते हैं। इन अभिलेखों को संबंधित विभाग के अधिकारी तैयार करते है। हां हमारे यहां एक अभिलेखागार है। उसकी देखभाल जिला प्रशासन करता है। यहां भूमि, जनसंख्या, वनों व अन्य कई तरह के दस्तावेज संग्रहित हैं। उनका उपयोग सरकार करती है।
Ch-2:राजा और उनके राज्य
अभ्यास प्रश्नोत्तर
फिर से याद करें
प्रश्न 1. जोड़े बनाओ:
गुर्जर-प्रतिहार राष्ट्रकूट पाल चोल | पश्चिमी दक्कन बंगाल गुजरात और राजस्थान तमिलनाडु |
उत्तर:
गुर्जर-प्रतिहार राष्ट्रकूट पाल चोल | गुजरात और राजस्थान पश्चिमी दक्कन बंगाल तमिलनाडु |
प्रश्न 2. ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ में लगे तीनों पक्ष कौन-कौन से थे?
उत्तर: ‘त्रिपक्षीय संघर्ष, में लगे तीन पक्ष गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और पाल थे जो कन्नौज पर नियंत्रण के लिए आपस मे लड़ते थे।
प्रश्न 3. चोल साम्राज्य में सभा की किसी समिति का सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्तें क्या थीं?
उत्तर: उत्तरमेरूरअभिलेख के अनुसार, चोल साम्राज्य में सभा की किसी समिति का सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्तें निम्नलिखित थी:
(i) वे भूमि का स्वामी होना चाहिए।
(ii) उनके पास अपना घर होना चाहिए।
(iii) उनकी उम्र 35 से 70 के बीच होनी चाहिए।
(iv) उन्हें वेदों का ज्ञान होना चाहिए।
(v) उन्हें प्रशासनिक मामलो की अच्छी जानकारी होनी चाहिए और ईमानदार होना चाहिए।
(vi) वह पिछले तीन सालो में किसी समिति का सदस्य नहीं रहा हो।
(vii) जिसने अपने या अपने संबंधियों के खाते जमा नहीं कराए है, वह चुनाव नहीं लड़ सकता।
प्रश्न 4. चाहमानों के नियंत्रण में आनेवाले दो प्रमुख नगर कौन-से थे?
उत्तर: चाहमनों के नियंत्रण में आने वाले दो प्रमुख नगर इंद्रप्रस्थ और कन्नौज थे।
आइए समझें
प्रश्न 5. राष्ट्रकूट कैसे शक्तिशाली बने?
उत्तर : (i) आठवीं सदी के मध्य में एक राष्ट्रकूट प्रमुख दंतीदुर्ग ने अपने चालुक्य स्वामी की अधीनता अस्वीकार कर दी।
(ii) दंतीदुर्ग ने चालुक्य राजा को युद्ध में हरा दिया।
(iii) उसने ‘हिरण्य गर्भ’ अनुष्ठान भी करवाया, उसके बाद वह स्वयं को क्षत्रिय घोषित कर दिया।
प्रश्न 6. नये राजवंशों ने स्वीकृति हासिल करने के लिए क्या किया?
उत्तर: स्वीकृति हासिल करने के लिए नये राजवंशो ने ब्राह्मणों की सहायता से पवित्र अनुष्ठान किये, जैसे – राष्ट्रकूट प्रमुख, नीची जाती के दंतीदुर्ग ने हिरण्य गर्भ अनुष्ठान करवाया।
प्रश्न 7. तमिल क्षेत्र में किस तरह की सिंचाई व्यवस्था का विकास हुआ?
उत्तरः तमिल क्षेत्र में निम्न प्रकार की सिंचाई व्यस्था का विकास हुआ:
(i) डेल्टा क्षेत्रों में खेतो तक पानी पहुचने के लिए नहरों का निर्माण किया |
(ii) कुछ क्षेत्रों में कुएँ खोदे गये |
(iii) अन्य स्थानों पर, वर्षा जल के संग्रहण हेतु बड़े-बड़े जलाशय बनवाये गये।
प्रश्न 8. चोल मंदिरों के साथ कौन-कौन सी गतिविधियाँ जुड़ी हुई थीं?
उत्तर: चोल मंदिरों के साथ निम्नलिखित गतिविधियाँ जुडी हुई थी:
(i) चोल मंदिर अक्सर अपने आस-पास विकसित होने वाली बस्तियों के केंद्र बन गये थे।
(ii) ये शिल्प-उत्पादन के केंद्र थे।
(iii) मंदिर सामाजि, आर्थिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक गतिविधियों के केंद्र थे।
(iv) चोल मंदिरों में कांस्य प्रतिमाएँ भी लगे जाती थी।
आइए विचार करें
प्रश्न 9. मानचित्र 1 को दुबारा देखें और तलाश करें कि जिस प्रांत में आप रहते हैं, उसमें कोई पुरानी राजशाहियाँ (राजाओं के राज्य) थीं या नहीं?
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 10. जिस तरह के पंचायती चुनाव हम आज देखते हैं, उनसे उत्तरमेरुर के ‘चुनाव’ किस तरह से अलग थे?
उत्तर: वर्तमान समय के पान्चायात चुनाव उत्तरमेरूर के चुनाव में अंतर:
वर्तमान समय के पंचायत चुनाव:
(i) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के द्वारा चुनाव
(ii) मतदाता अपने पंसद के उम्मीदवारों को मत देता हैं।
उत्तरमेरूर के चुनाव:
(i) लॉटरी पद्धति द्वारा विभिन्न समितियों के सदस्य चुने जाते थे।
(ii) चुनाव पूएँ रूप से प्रत्याशियों के भाग्य पर निर्भर था ।
आइए करके देखें
प्रश्न 11. इस अध्याय में दिखलाए गए मंदिरों से अपने आस-पास के किसी मौजूदा मंदिर की तुलना करें और जो समानताएँ या अंतर आप देख पाते हैं, उन्हें बताएँ।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 12. आज के समय में वसूले जाने वाले करों के बारे में और जानकारी हासिल करें। क्या ये नकद के रूप में हैं, वस्तु के रूप में हैं या श्रम सेवाओं के रूप में?
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
सामाजिक विज्ञान
कक्षा 7: इतिहास
अध्याय 3: दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. दिल्ली में पहले-पहल किसने राजधानी स्थापित की?
उत्तर: दिल्ली में पहले पहल तोमर राजपूतों ने राजधानी स्थापित की।
प्रश्न 2. दिल्ली के सुलतानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा क्या थी?
उत्तर: दिल्ली के सुलतानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा फ़ारसी थी।
प्रश्न 3: किसके शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ?
उत्तर:मुहम्मद तुगलक शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ।
प्रश्न 4: इब्न बतुता किस देश से भारत में आया था?
उत्तर: इब्न बतुता मोरक्को देश से भारत आया था।।
आइए समझें
प्रश्न 5: ‘न्याय चक्र के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना क्यों जरूरी था?
उत्तर: सैन्य कमांडरों ने किसानों को सुरक्षा प्रदान की और सुरक्षित किया जो केवल उचित और खुश होने पर करों का भुगतान कर सकते थे और परिणामस्वरूप करणी सेना के कमांडरों का वेतन एक दूसरे पर निर्भर था।
प्रश्न 6: सल्तनत की भीतरी और बाहरी सीमा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: भीतरी सीमा– भीतरी सीमा का अर्थ है दिल्ली के आसपास के इलाके जो गैरीसन शहरों के नजदीक स्थित थे।
बाहरी सीमा– बाहरी सीमा का अर्थ है दिल्ली से दूर के प्रदेश जैसे बंगाल और दक्षिण भारत ।
प्रश्न 7: मुक्ती अपने कर्तव्यों का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए थे? आपके विचार में सुलतान के आदेशों का उल्लंघन करना चाहने के पीछे उनके क्या कारण हो सकते थे?
उत्तर: कदम थे:
- उनके कार्यालय को वंशानुगत नहीं बनाया गया था
- हस्तांतरित होने से पहले उन्हें थोड़े समय के लिए इकतास (वेतन के रूप में भूमि) सौंपा गया था।
- मुक्ती द्वारा एकत्रित राजस्व की मात्रा की जांच करने के लिए लेखपाल नियुक्त किए गए थे।
- यह जाँच की गई कि मुक्ती ने केवल उन करों को एकत्र किया जो राज्य द्वारा किया गया था।
मुक्ती शायद सुलतान के आदेश की अवहेलना करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने धन और सैन्य संसाधनों को नियंत्रित किया था और सुलतानोंके खिलाफ विद्रोह करने में सक्षम थे।
आइए विचार करें
प्रश्न 8. क्या आपकी समझ में तवारीख के लेखक, आम जनता के जीवन के बारे में कोई जानकारी देते हैं?
उत्तर: नहीं, मुझे नहीं लगता कि तवारीख के लेखक सामान्य पुरुषों और महिलाओं के जीवन के बारे में जानकारी देंगे क्योंकि उन्हें सुलतानों ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में लिखने के लिए नियुक्त किया था।
प्रश्न 9. दिल्ली सल्तनत के इतिहास में रजिया सुलतान अपने ढंग की एक ही थीं। क्या आपको लगता है कि आज महिला नेताओं को ज़्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है?
उत्तर: हां, आज, महिला नेताओं को अधिक तत्परता से स्वीकार किया जाता है। उदाहरण के लिए, इंदिरा गांधी भारत के प्रधान मंत्री के रूप में एक सफल नेता थी।
प्रश्न 10. दिल्ली के सुलतान जंगलों को क्यों कटवा देना चाहते थे? क्या आज भी जंगल उन्हीं कारणों से काटे जा रहे हैं?
उत्तर: दिल्ली के सुल्तान खेती को आगे बढ़ाना चाहते थे ताकि वे अधिक भू-राजस्व एकत्र कर सकें। इसलिए उन्होंने वनों को काटने का आदेश दिया। आज वनों को कृषि के विस्तार और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए काटा जाता है।
आइए करके देखें
प्रश्न 11. पता लगाइए कि क्या आपके इलाके में दिल्ली के सुलतानों द्वारा बनवाई गई कोई इमारत है? क्या आपके इलाके में और भी कोई ऐसी इमारत है, जो बारहवीं से पंद्रहवीं सदी के बीच बनाई गई हो? इनमें से कुछ इमारतों का वर्णन कीजिए और उनके रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर: हां हमारे इलाके में दिल्ली के सुल्तानों द्वारा बनवाई गई जो इमारत है वह तुगलकाबाद का किला है।
हमारे इलाके में ऐसे बहुत से मारते हैं जो 12वीं से 15 वीं सदी के बीच बनवाई गई है इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
कुतुब मीनार, फिरोज शाह कोटला का किला, हौज़ खास आदि।
अध्याय 4: मुग़ल : सोलहवीं से सत्रहवीं शताब्दी
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. सही जोड़े बनाएँ:
मनसब मंगोल सिसौदिया राजपूत राठौर राजपूत नूरजहाँ | मारवाड़ उज़बेग मेवाड़ पद जहाँगीर |
उत्तर :
मनसब मंगोल सिसौदिया राजपूत राठौर राजपूत नूरजहाँ | पद उज़बेग मेवाड़ मारवाड़ जहाँगीर |
प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरें:
(क) दक्कन की पाँचों सल्तनत बरार, खानदेश, अहमद नगर,_________और_________ थीं।
(ख) यदि जात एक मनसबदार के पद और वेतन का द्योतक था, तो सवार उसके__________को दिखाता था।
(ग) अकबर के दोस्त और सलाहकार, अबुल फ़ज़्ल ने उसकी_________ के विचार को गढ़ने में मदद की जिसके द्वारा वह विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और जातियों से बने समाज पर राज्य कर सका।
उत्तर:-
(क) दक्कन की पाँचों सल्तनत बरार, खानदेश, अहमद नगर, बीजापुर और गोलकुंडा थीं।
(ख) यदि जात एक मनसबदार के पद और वेतन का द्योतक था, तो सवार उसके सैन्य उत्तरदायित्व को दिखाता था।
(ग) अकबर के दोस्त और सलाहकार, अबुल फ़ज़्ल ने उसकी सुलह-ए-कुल के विचार को गढ़ने में मदद की जिसके द्वारा वह विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और जातियों से बने समाज पर राज्य कर सका।
प्रश्न 3: मुगल राज्य के अधीन आने वाले केंद्रीय प्रांत कौन-से थे?
उत्तर: मुगल राज्य के अधीन आने वाले केंद्रीय प्रांत लाहौर, कश्मीर, कांधार, पंजाब, सिंध, गुजरात तथा मालवा थे।
प्रश्न 4: मनसबदार और जागीर में क्या संबंध था?
उत्तर: मुगलों की सेवा में आने वाले नौकरशाह ‘मनसबदार’ कहलाते थे। मनसबदार शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए था जिन्हें कोई मनसब अर्थात् कोई सरकारी दायित्व या पद मिलता था। मनसबदार अपना वेतन जिस भूमि के राजस्व से प्राप्त करते थे, उसे जागीर कहते थे। जागीरो से मिलने वाला राजस्व और मनसबदारों का वेतन लगभग समान होता था।
आइए समझें
प्रश्न 5: मुगल प्रशासन में ज़मींदार की क्या भूमिका थी?
उत्तर: मुगल प्रशासन में जमीदारों का मुख्य कार्य किसानों से राजस्व एकत्रित करना था। वे एकत्रित किए गए राजस्व को सरकारी खजाने में जमा कराते थे।
प्रश्न 6: शासन-प्रशासन संबंधी अकबर के विचारों के निर्माण में धार्मिक विद्वानों से होने वाली चर्चाएँ कितनी महत्त्वपूर्ण थीं?
उत्तर: शासन प्रशासन संबंधी विचारों के निर्माण के लिए अकबर ने विभिन्न धर्मों के विद्वानों से चर्चाएं शुरू की। इन चर्चाओं से अकबर की समझ बनी की जो विद्वान धार्मिक रीति-रिवाजों और मतांधता पर बल देते हैं वह अक्सर कट्टर होते हैं। धार्मिक चचाओं के अनुभव से अकबर ने प्रशासन में सहिष्णुता की नीति को अपनाया जिसमें शांति और न्याय पर बल था।
प्रश्न 7: मुगलों ने खुद को मंगोल की अपेक्षा तैमूर के वंशज होने पर क्यों बल दिया?
उत्तर: मुगल दो महान शासकों के वंशज थे। माता की ओर से वे मंगोल शासक चंगेज खान के वंशज थे। पिता की ओर से वे तुर्की के शासक तैमूर के वंशज थे। मुगल अपने को मंगोल कहलवाना पसंद नहीं करते थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि चंगेज खान से जुड़ी स्मृतियाँ सैंकड़ों व्यक्तियों के नरसंहार से संबंधित थीं। मुगल, तैमूर के वंशज होने पर गर्व का अनुभव करते थे ज़्यादा इसलिए क्योंकि उनके इस महान पूर्वज ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा कर लिया था।
आइए विचार करें
प्रश्न 8: भू-राजस्व से प्राप्त होने वाली आय मुगल साम्राज्य के स्थायित्व के लिए कहाँ तक जरूरी थी?
उत्तर: भू-राजस्व, राज्य की आय का प्रमुख स्रोत था। राज्य के खर्चे जैसे मनसबदारों कलाकारों, मजदूरों तथा अन्य सरकारी कमचारियों राजस्वर पर ही आश्रित थी। सभी प्रशासनिक काम इस आय द्वारा ही पूरे होते थे।
प्रश्न 9: मुगलों के लिए केवल तूरानी या ईरानी ही नहीं, बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमि के मनसबदारों की नियुक्ति क्यों महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर: आरंभ में मुगलों ने केवल तूरानी या ईरानी मनसबदारों की नियुक्ति की। परंतु धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय मुसलमानों, अफगानों, राजपूतों, मराठों आदि विभिन्न पृष्ठभूमि के मनसबदारो को नियुक्त किया। इससे मुगलों कों भारत में अपने शासन करने का विस्तार करने में सहायता मिली।
प्रश्न 10: मुग़ल साम्राज्य के समाज की ही तरह वर्तमान भारत आज भी अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक इकाइयों से बना हुआ है? क्या यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एक चुनौती है?
उत्तर: आज भी मुगल साम्राज्य की तरह भारत अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक इकाइयों से बना हुआ है यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए चुनौती है क्योंकि विभिन्न सामाजिक समुदायों के बीच आपसी मनमुटाव विद्रोह का कारण बन जाता है जो राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करता है।
प्रश्न 11: मुगल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए कृषक अनिवार्य थे। क्या आप सोचते हैं कि वे आज भी इतने ही महत्त्वपूर्ण हैं? क्या आज भारत में अमीर और गरीब के बीच आय का फासला मुगलों के काल की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ गया है?
उत्तर: मुगल साम्राज्य की तरह आज भी कृषक उतने ही महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। आज भारत में अमीर और गरीब के बीच आय का फासला मुगलों के काल की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ गया है।
आइए करके देखें
प्रश्न 12. मुग़ल साम्राज्य का उपमहाद्वीप के विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक तरह से प्रभाव पड़ा। पता लगाइए कि जिस नगर, गाँव अथवा क्षेत्र में आप रहते हैं, उस पर इसका कोई प्रभाव पड़ा था?
उत्तर: छात्र स्वयं करें
5: जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ:
गढ़टांडा श्रमिक कुल सिब सिंह दुर्गावती | खेल चौरासीकारवाँ गढ़ कटंगा अहोम राज्य पाइक |
उत्तर:-
गढ़टांडा श्रमिक कुल सिब सिंह दुर्गावती | चौरासीकारवाँ पाइक खेल अहोम राज्य गढ़ कटंगा |
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
(क) वर्णों के भीतर पैदा होती नयी जातियाँ __________ कहलाती थीं।
(ख)___________अहोम लोगों के द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक कृतियाँ थीं।
(ग)________ ने इस बात का उल्लेख किया है कि गढ़ कटंगा में 70,000 गाँव थे।
(घ) बड़े और ताकतवर होने पर जनजातीय राज्यों ने _________और __________को भूमि अनुदान दिए।
उत्तर:
(क) वर्णों के भीतर पैदा होती नयी जातियाँ श्रेणियां कहलाती थीं।
(ख) बुरंजी अहोम लोगों के द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक कृतियाँ थीं।
(ग) अकबरनामा ने इस बात का उल्लेख किया है कि गढ़ कटंगा में 70,000 गाँव थे।
(घ) बड़े और ताकतवर होने पर जनजातीय राज्यों ने मंदिर बनवाए और ब्राह्मणों को भूमि अनुदान दिए।
प्रश्न 3. सही या गलत बताइए:
(क) जनजातीय समाजों के पास समृद्ध वाचक परंपराएँ थीं।
(ख) उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में कोई जनजातीय के नहीं था। समुदाय
(ग) गोंड राज्यों में अनेक नगरों को मिला कर चौरासी बनता था।
(घ) भील, उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में रहते थे।
उत्तर: (क) सही, (ख) गलत, (ग) गलत, (घ) सही।
प्रश्न 4. खानाबदोश पशुचारकों और एक जगह बसे हुए खेतिहरों के बीच किस तरह का विनिमय होता था?
उत्तरः खानाबदोश पशुचालक खेतिहार गृहस्थों से अनाज, बर्तन कपडे आदि के लिए घी, ऊन का विनियम करते थे।
आइए समझें
प्रश्न 5. अहोम राज्य का प्रशासन कैसे संगठित था?
उत्तर: अहोम राज्य का प्रशासन निम्न प्रकार से संगठित था-
- अमोह राज्य बेगार पर निर्भर था। राज्य के लिए लोगों से जबरन काम लिया जाता था।
- अहोम राज्य की जनगणना के बाद प्रत्येक गांव से निश्चित संख्या में लोग भेजे जाते थे।
- यह लोग सेना में अपनी सेवाएं देते थे और खाली समय में खेती के काम में सहायता करते थे।
- सत्रहवीं शताब्दी का पूर्वार्द्ध पूरा होते होते प्रशासन संगठित हो गया था।
प्रश्न 6. वर्ण आधारित समाज में क्या परिवर्तन आए?
उत्तर: वर्ण आधरित समाज में निम्नलिखित परिवर्तन आए –
- वर्गों के भीतर छोटी छोटी जातियाँ उभरने लगीं। ब्राह्मणों के बीच नयी जातियाँ समाने आई।
- कई जनजातियों और सामाजिक समूहों को जाति विभाजित समाज में शामिल कर लिया गया और उन्हें जातियों का दर्जा दे दिया गया।
- शिल्पियों, सुनार, लोहार, बढ़ई और राजमिस्त्रियों को जातियों के रूप में मान्यता दे दी गई।
- वर्ण की बजाय अब जाती व्यवस्था सामाजिक संगठन का आधार बन गई।
प्रश्न 7. एक राज्य के रूप में संगठित हो जाने के बाद जनजातीय समाज कैसे बदला ?
उत्तर: एक राज्य के रूप में संगठित हो जाने की बाद जनजातीय समाज में निम्नलिखित बदलाव आए-
- बराबरी वाला समाज अब वर्गों में बंटने लगा।
- जनजातीय सरदार अब राजपूत राजा के रूप में मान्यता प्राप्त करने लगे।
- वे राजपूतों से विवाह करने लग गए।
- हूण, चंदेल, चालुक्य और कुछ दूसरी वंश परंपराओं में से कुछ पहले जनजातियों में आते थे और बाद में की राजपूत मान लिए गए।
- ब्राह्मणों के समर्थन से कई प्रमुख जनजातीय परिवार शासक वर्ग में शामिल हो गए।
आइए विचार करें
प्रश्न 8. क्या बंजारे लोग अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण थे?
उत्तर: हाँ, बंजारे लोग अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण थे –
- अलाउद्दीन खिलजी के समय में बंजारों से बाजारों में आनाज की ढुलाई करवाया जाता था।
- सैन्य अभियानों के दौरान वे मुग़ल सेना के लिए खाद्यान्नों की ढुलाई का काम करते थे।
- बंजारे विभिन्न इलाकों से अपने बैलों पर सस्ता अनाज लाकर शहरों में बेचते थे।
- बहुत बार वे भाड़े पर सामान ढोते थे।
प्रश्न 9. गोंड लोगों का इतिहास, अहोमों के इतिहास से किन मायनों में भिन्न था? क्या कोई समानता भी थी?
उत्तर: गोंड एवं अहोमों में भिन्नता –
- गोंड लोग गोंडवाना नामक वन प्रदेश में रहते थे, जबकि अहोम ब्रह्मपुत्र घाटी की प्रमुख जनजाति थी।
- गोंड मूल निवासी थे, जबकि अहोम म्यांमार से आकर बसे थे।
- गोंड स्थानांतरित कृषि करते थे जबकि अहोम नवीन तरीके की खेती में सक्षम थे।
गोंड एवं अहोम में समानताएँ-
- गोंड और अहोम दोनों ही समाज कुलों में विभाजित था।
- दोनों ही जनजातियों के लोग गांवों में रहते थे।
- दोनों ही राज्यों को मुगलों ने पराजित किया।
आइए करके देखें
10. एक मानचित्र पर इस अध्याय में उल्लिखित जनजातियों के इलाकों को चिह्नित करें। किन्हीं दो के संबंध में यह चर्चा करें कि क्या उनके जीविकोपार्जन का तरीका अपने-अपने इलाकों की भौगोलिक विशेषताओं और पर्यावरण के अनुरूप था ?
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
11. जनजातीय समूहों के संबंध में मौजूदा सरकारी नीतियों का पता लगाएँ और उनके बारे में एक बहस का आयोजन करें।
उत्तर: छात्र समूह में करें।
12. उपमहाद्वीप में वर्तमान खानाबदोश पशुचारी समूहों के बारे में और पता लगाएँ। वे कौन-से जानवर रखते हैं? वे प्रायः किन इलाकों में जाते रहते हैं?
उत्तर:
अध्याय 6: ईश्वर से अनुराग
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1: निम्नलिखित का मिलान करें:
बुद्ध शंकरदेव निज़ामुद्दीन औलिया नयनार अलवार | नामघर विष्णु की पुजा सामाजिक अंतरों पर सवाल उठाए सूफी संत शिव की पूजा |
उत्तर:
बुद्ध शंकरदेव निज़ामुद्दीन औलिया नयनार अलवार | सामाजिक अंतरों पर सवाल उठाए नामघर सूफी संत शिव की पूजा विष्णु की पुजा |
प्रश्न 2: रिक्त स्थान की पूर्ति करें:
(क) शंकर _________के समर्थक थे।
(ख) रामानुज_________के द्वारा प्रभावित हुए थे।
(ग) ____,_____और ______” वीरशैव मत के समर्थक थे।
(घ)________महाराष्ट्र में भक्ति परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
उत्तर:
(क) शंकर अद्वैत के समर्थक थे।
(ख) रामानुज अलवार संत के द्वारा प्रभावित हुए थे।
(ग) बसवन्ना, अल्लमा प्रभु और अक्कमहादेवी वीरशैव मत के समर्थक थे।
(घ) पंढरपुर महाराष्ट्र में भक्ति परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
प्रश्न 3: नाथपंथियों, सिद्धों और योगियों के विश्वासों और आचार व्यवहारों का वर्णन करें।
उत्तर: नाथपंथियों, सिद्धों और योगियों के विश्वासों और आचार-व्यवहारों का वर्णन इस प्रकार हैं:
- उन्होंने संसार का परित्याग करने का समर्थक किया।
- उनके विचार से ईश्वर निराकार है।
- सत्य का चिंतन-मनन ही मोक्ष का मार्ग है।
- उन्होंने योगासन, प्राणायाम और चिंतन-मनन पर जोर दिया।
प्रश्न 4: कबीर द्वारा अभिव्यक्त प्रमुख विचार क्या क्या थे? उन्होंने इन विचारों को कैसे अभिव्यक्त किया?
उत्तर: कबीर के प्रमुख विचार इस प्रकार थे-
- कबीर दास जी निराकार परमेश्वर में विश्वास रखते थे।
- उन्होंने उपदेश दिया कि भक्ति के माध्यम से ही मोक्ष या मुक्ति प्राप्त हो सकती है।
- वे धार्मिक परंपराओं को नहीं मानने वाले थे।
- उन्होंने आडंबरपूर्ण पूजा के सभी रूपों का मजाक उड़ाया है।
उन्होंने इन विचारों को हिंदी भाषा में व्यक्त किया, जो आम आदमियों द्वारा आसानी से समझी जा सकती थी।
आइए समझें
प्रश्न 5: सूफियों के प्रमुख आचार-व्यवहार क्या थे?
उत्तर :
- सूफी संत रहस्यवादी थे।
- वे धर्म के बाहरी आडबारों को अस्वीकार करते थे।
- वे ईश्वर के प्रति प्रेम और भक्ति पर बल देते थे।
- वे सभी मनुष्यों के प्रति दयाभाव रखने पर भी बल देते थे।
प्रश्न 6: आपके विचार से बहुत-से गुरुओं ने उस समय प्रचलित धार्मिक विश्वासों तथा प्रथाओं को अस्वीकार क्यों किया?
उत्तर: कई गुरुओं ने उस समय प्रचलित धार्मिक विश्वासों तथा प्रथाओं को निम्न कारणों से अस्वीकार कर दिया :-
- वे इन धार्मिक विश्वासों तथा प्रथाओं को बनावटी मानते थे।
- वे पूजा पद्धतियों की अपेक्षा भक्ति भाव में विश्वास रखते थे।
- वे समाज से रूढ़िवादी धारणाओं को समाप्त करना चाहते थे।
- इसलिए उन्होंने धार्मिक विश्वासों तथा प्रथाओं को अस्वीकार कर दिया।
प्रश्न 7: बाबा गुरु नानक की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थी?
उत्तर: बाबा गुरु नानक की प्रमुख शिक्षाएँ इस प्रकार है:
- उन्होंने एक ईश्वर की उपासना पर जोर दिया।
- उन्होंने धर्म, जाति, लिंग भेद का विरोध किया।
- उन्होंने अपने उपदेश में तीन शब्दों का प्रयोग किया नाम, दान और इस्रान (स्नान)। नाम का अर्थ- सही उपासना, दान का तात्पर्य- दूसरों का भला करना और इस्रान का अर्थ- आचार-विचार की पवित्रता।
- इस प्रकार, गुरु नानक ने समानता के विचार को बढ़ावा दिया।
- उन्होंने सही विश्वास, ईमानदार जीवन और दूसरों की मदद करने को प्रचारित किया।
आइए विचार करें
प्रश्न 8: जाति के प्रति वीरशैवों अथवा महाराष्ट्र के संतों का दृष्टिकोण कैसा था?
उत्तर: जाति के प्रति वीरशैवों अथवा महाराष्ट्र के संतों का दृष्टिकोण इस प्रकार था :
- वीरशैव सभी व्यक्तियों के समानता के पक्ष में थे।
- उन्होंने जातिप्रथा और ब्राह्मणवादी विचारों को खारिज कर दिया।
प्रश्न 9: आपके विचार से जनसाधारण ने मीरा की याद को क्यों सुरक्षित रखा?
उत्तर: निम्नलिखित कारणों के कारण, जनसाधारण ने मीरा की याद को सुरक्षित रखा:
- मीरा एक राजपूत राजकुमारी थी।
- उनका विवाह मेवाड़ के राजघराने में हुआ।
- उन्होंने संत रविदास को गुरु मान लिया कृष्ण भक्त बन गई।
- उनके भक्तिभाव के भजन बहुत प्रचलित हुए।
आइए करके देखें
प्रश्न 10: पता लगाएँ कि क्या आपके आस-पास भक्ति परंपरा के संतों से जुड़े हुई कोई दरगाह, गुरुद्वारा या मंदिर है। इनमें से किसी एक को देखने जाइए और बताइए कि वहाँ आपने क्या देखा और सुना ।
उत्तर: छात्र, यह कार्य स्वयं करें। (सहायक सूचना: किसी भी भगवान की कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं होगी। धार्मिक मंदिर कुछ संतों आदि को समर्पित होगा ।)
प्रश्न 11: इस अध्याय में अनेक संत कवियों की रचनाओं के उद्धरण दिए गए हैं। उनकी कृतियों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें और उनकी उन कविताओं को नोट करें, जो यहाँ नहीं दी गई हैं। पता लगाएँ की क्या ये गाई जाती हैं। यदि हाँ, तो कैसे गाई जाती हैं और कवियों ने इनमें किन विषयों पर लिखा था।
उत्तर: छात्र, यह कार्य स्वयं करें। (सहायक सूचना आप हिंदी की पाठ्य पुस्तक में कबीर की कविताओं की तलाश कर सकते हैं)
प्रश्न 12: इस अध्याय में अनेक संत कवियों के नामों का उल्लेख किया गया है, परंतु कुछ की रचनाओं को इस अध्याय में शामिल नहीं किया गया है। उस भाषा के बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त करें, जिसमें ऐसे कवियों ने अपनी कृतियों की रचना की। क्या उनकी रचनाएँ गई जाती थीं? उनकी रचनाओं का विषय क्या था?
उत्तर: छात्र, यह कार्य स्वयं करें। (सहायक सूचना आप विभिन्न संतों और सूफी आचार्यों के उपमहाद्वीप भक्ति और सूफी साहित्य के लिए इंटरनेट पर खोज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने इतिहास के शिक्षक के साथ चर्चा कर सकते हैं।)
7: क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ:
अनंतवर्मनजगन्नाथमहोदयपुरमलीला तिलकममंगलकाव्यलघुचित्र | केरलबंगालउड़ीसाकांगड़ापुरीकेरल |
प्रश्न 2. मणिप्रवालम् क्या है? इस भाषा में लिखी पुस्तक का नाम बताएँ ।
प्रश्न 3. कत्थक के प्रमुख संरक्षक कौन थे?
प्रश्न 4. बंगाल के मंदिरों की स्थापत्यकला के महत्वपूर्ण लक्षण क्या हैं?
आइए विचार करें
प्रश्न 5. चारण भाटों ने शूरवीरों की उपलब्धियों की उद्घोषणा क्यों की?
प्रश्न 6. हम जनसाधारण की तुलना में शासकों के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में बहुत अधिक क्यों जानते हैं?
प्रश्न 7. विजेताओं ने पुरी स्थित जगन्नाथ के मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने के प्रयत्न क्यों किए?
प्रश्न 8. बंगाल में मंदिर क्यों बनाए गए?
आइए करके देखें
प्रश्न 9. भवनों, प्रदर्शन कलाओं, चित्रकला के विशेष संदर्भ में अपने क्षेत्र की संस्कृति के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लक्षणों / विशेषताओं का वर्णन करें।
प्रश्न 10. क्या आप (क) बोलने, (ख) पढ़ने, (ग) लिखने के लिए भिन्न-भिन्न भाषाओं का प्रयोग करते हैं? इनमें से किसी एक भाषा की किसी प्रमुख रचना के बारे में पता लगाएँ और चर्चा करें कि आप इसे रोचक क्यों पाते हैं?
प्रश्न 11. उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी और मध्य भारत से एक-एक राज्य चुनें। इनमें से प्रत्येक के बारे में उन भोजनों की सूची बनाएँ, जो आमतौर पर सभी के द्वारा खाए जाते हैं। आप उनमें कोई अंतर या समानताएँ पाएँ, तो उन पर प्रकाश डालें।
प्रश्न 12. इनमें से प्रत्येक क्षेत्र से पाँच-पाँच राज्यों की एक-एक अन्य सूची •बनाएँ और यह बताएँ कि प्रत्येक राज्य में महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा आमतौर पर कौन-से वस्त्र पहने जाते हैं। अपने निष्कर्षो पर चर्चा करें।
अध्याय 8: अठारहवीं शताब्दी में नए राजनीतिक गठन
अभ्यास के प्रश्न
फिर से याद करें
प्रश्न 1. बताएँ सही या गलत:
(क) नादिरशाह ने बंगाल पर आक्रमण किया।
(ख) सवाई राजा जयसिंह इन्दौर का शासक था।
(ग) गुरु गोबिंद सिंह सिक्खों के दसवें गुरु थे।
(घ) पुणे अठारहवीं शताब्दी में मराठों की राजधानी बना।
उत्तर: (क) गलत (ख) गलत (ग) सही (घ) सही।
आइए विचार करें
प्रश्न 2. अठारहवीं शताब्दी में सिक्खों को किस प्रकार संगठित किया गया?
उत्तर:
- अठारहवीं शताब्दी में कई योग्य नेताओं ने सिक्खों को पहले ‘जत्थों’ में और बाद में ‘निस्लों’ में संगठित किया।
- इन जत्थों और मिस्लों की संयुक्त सेनाएं ‘डल खालसा’ कहलाती थीं।
- दल खालसा वैसाखी पर अमृतसर में इक्ट्ठे होते थे।
- अठारहवीं शताब्दी के अंत में महाराणा रणजीत सिंह ने सिक्खों को संगठित कर लाहौर को राजधानी बनाया।
प्रश्न 3. मराठा शासक दक्कन के पार विस्तार क्यों करना चाहते थे?
उत्तर: मराठा शासक दक्कन के पार साम्राज्य का विस्तार करना चाहते थे क्योंकि:
1. साम्राज्य विस्तार से उन्हें संसाधनों का भंडार मिल सके।
2. वे मुगलों का प्रभुत्व समाप्त करना चाहते थे।
3. साम्राज्य विस्तार से उन्हें अधिक भू-राजस्व प्राप्त होता।
4. इससे व्यापार के नए नए मार्ग खुल सकते थे।
प्रश्न 4. क्या आपके विचार से आज महाजन और बैंकर उसी तरह का प्रभाव रखते हैं, जैसाकि वे अठारहवीं शताब्दी में रखा करते थे?
उत्तर: हमारे विचार में आज महाजन और बैंकर उस तरह का प्रभाव नहीं रखते, जैसा वे अठारहवीं शताब्दी में रखते थे क्योंकि
1. उस समय राज्य ऋण लेने के लिए महाजनों पर निर्भर रहते थे।
2. अठारहवीं शताब्दी में महाजन लोग राजा के करीब होते थे।
3. उस समय राजा उनकी बातें मानते थे।
प्रश्न 5. क्या अध्याय में उल्लिखित कोई भी राज्य आपके अपने प्रांत में विकसित हुए थे? यदि हाँ, तो आपके विचार से अठारहवीं शताब्दी का जनजीवन आगे इक्कीसवीं शताब्दी के जनजीवन से किस रूप में भिन्न था ?
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
आइए करके देखें
प्रश्न 6. राजपूतों, जाटों, सिक्खों अथवा मराठों में से किसी एक समूह शासकों के बारे में कुछ और कहानियों का पता लगाएँ।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
भूगोल
Ch-1:पर्यावरण
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) पारितंत्र क्या है?
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।
(च) स्थलमंडल क्या है।
(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है?
(ज) जैवमंडल क्या है?
उत्तर: (क) पारितंत्र एक जीवित और पर्यावरण के भौतिक और रासायनिक कारकों के साथ सभी जीवित चीजों की परस्पर क्रिया द्वारा बनाई गई प्रणाली है जिसमें वे ऊर्जा और सामग्री के हस्तांतरण से जुड़े रहते हैं।
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से हमारा तात्पर्य प्रकृति द्वारा निर्मित परिवेश से है। इसमें वस्तुएँ शामिल है जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, घाटियाँ, वन, भूमि, वायु, नदी, महासागर, जल और सभी जीवित और निर्जीव वस्तुएं आदि ।
(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटकों में शामिल हैं
- प्राकृतिक घटक जैसे, भूमि (स्थलमंडल), जल (जलमंडल), वायु (वायुमंडल), जीवित चीजें (जीव)।
- मानव-निर्मित घटक जैसे, भवन, पार्क, पुल, सड़क, उद्योग, आदि ।
- मानव जैसे, व्यक्ति, परिवार, समुदाय, धर्म, राजनीति, शिक्षा, आदि।
(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण- भवन, पार्क, पुल, सड़क, उद्योग, आदि।
(च) पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढंका होता है।
(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक पौधे और जीव-जन्तु हैं।
(ज) जैवमंडल: पादप एवं जीव-जन्तु मिलकर जैवमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।
प्रश्न 2: सही उत्तर चिह्नित कीजिए।
(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है?
(i) मरुस्थल (ii) ताल. (iii) वन
(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?
(i) स्थल (ii) धर्म (iii) समुदाय
(ग) इनमें से कौन-सा मानव निर्मित पर्यावरण है?
(i) पहाड़ (ii) समुद्र (iii) सड़क
(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?
(i) पादप-वृद्धि (ii) जनसंख्या वृद्धि (iii) फ़सल वृद्धि
उत्तर: (क) (ii) ताल
(ख) (i) स्थल
(ग) (iii) सड़क
(घ) (ii) जनसंख्या वृद्धि
प्रश्न 3: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए
(क) जैवमंडल (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ख) वायुमंडल (ii) जलीय क्षेत्र
(ग) जलमंडल (iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
(घ) पर्यावरण (iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र
(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
(vi) जीवों एवं उनके परिवेश के बीच संबंध
उत्तर:
(क) जैवमंडल (v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
(ख) वायुमंडल. (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ग) जलमंडल (ii) जलीय क्षेत्र
(घ) पर्यावरण (iv) हमारे आस पास का क्षेत्र
प्रश्न 4: कारण बताइए
(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है
(ख) पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
उत्तर:
(क) यह सत्य है कि मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता हैइसकी वजह यह है इसकी वजह यह है
- वह जल का उपयोग करता है।
- वनों की कटाई जिसके द्वारा उन्होंने कृषि, उद्योगों और बस्ती के लिए भूमि को साफ़ किया।
- वह कृषि के लिए भूमि को जोतता है।
- वह वायु का उपयोग करता है।
- आरामदायक जीवनयापन के लिए कई तरह की गतिविधियों करता है।
(ख) पौधे एवं जीव-जन्तु की अन्योन्याश्रयता को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा चित्रित किया जा सकता है:
- पौधे जीव जन्तु को भोजन प्रदान करते हैं।
- वन वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
- वन्यजीव जंगलों में सुंदरता जोड़ता है।
- पशुओं का गोबर पौधों की वृद्धि के लिए खाद प्रदान करता है।
- मृत जानवरों के क्षय से मिट्टी को पोषण मिलता है जो पौधों और पेड़ों के विकास में मदद करता है।
प्रश्न 5: क्रियाकलाप– एक आदर्श पर्यावरण की कल्पना कीजिए, जिसमें आप रहना चाहेंगे। अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएँ।
उत्तर: अच्छे वातावरण की तस्वीर बनाइए जिसमें आप रहना पसंद करते हैं।
Ch-2: हमारी पृथ्वी के अंदर
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं?
उतर: पृथ्वी की तीन परतें हैं-
1. भूपर्पटी
2. मैंटल
3. क्रोड़
(ख) शैल क्या है?
उत्तर: पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राक्रतिक पिंड को शैल कहते हैं।
(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।
उत्तर: तीन प्रकार की शैल हैं-
क) आग्नेय शैल (ख) अवसादी शैल (ग) कायांतरित शैल
(घ) बहिर्भेदी एवं अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?
उतर: (i) बहिर्भेदी शैल का निर्माण द्रवित लावा के पृथ्वी की सतह पर आने तथा तेजी से ठंडी होकर ठोस बनाने पर होती हैं।
(ii) अंतर्भेदी शैल का निर्माण द्रवित मैग्मा के भू-पर्पटी के अंदर गहराई में ही ठंडा हो जाने के कारण होता हैं।
(च) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: किन्ही निश्चित दशाओं में एक प्रकार की शैल का चक्रीय तरीके से दुसरे में परिवर्तित हो जाना ही शैल चक्र कहलाता है।
(छ) शैलों के क्या उपयोग हैं?
उतर: शैलो के निम्नलिखित उपयोग है-
(i) उनका ईंधन की तरह उपयोग होता है।
(ii) उनका उद्योगो में उपयोग होता है।
(iii) उनका दवाईयों के निर्माण में उपयोग होता है।
(iv) उनका उर्वरको के निर्माण में होता है।
(ज) कायांतरित शैल क्या हैं?
उतर: आग्नेय एवं अवसादी शैले उच्च ताप एवं दाब के कारण जिस प्रकार की शैलो में परिवर्तित होते हैं उन्हें कायांतरित शैल कहते है।
प्रश्न 2. सही (✓ ) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल
(i) आग्नेय
(ii) अवसादी
(iii) कायांतरित
(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत
(i) पर्पटी
(ii) क्रोड
(iii) मैंटल
(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण हैं?
(i) शैल
(ii) खनिज
(iii) जीवाश्म
(घ) शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं।
(i) अवसादी शैल
(ii) कायांतरित शैल
(iii) आग्नेय शैल
(च) पृथ्वी की सबसे पतली परत है।
(i) पर्पटी
(ii) मैंटल
(iii) क्रोड
प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) क्रोड (ख) खनिज (ग) शैल (घ) चिकनी मिट्टी (च) सिएल | (i) पृथ्वी की सतह (ii) सड़क एवं इमारत बनाने के लिए उपयोग होता है (iii) सिलिका एवं एलुमिना से बनता है (iv) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है (v) सबसे भीतरी परत (vi) स्लेट में बदलता है। (vii) शैल के परिवर्तित होने की प्रक्रिया |
प्रश्न 4. कारण बताइए-
(क) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं।
उतर: पृथ्वी के केंद्र तक पहुचने के लिए समुद्र की सतह से 6000 किलोमीटर गहरई तक खोदना होगा जो की बिल्कुल अंसभव है।
(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती है।
उतर: शैल लुढ़ककर चटककर तथा एक-दुसरे से टकराकर छोटे-छोटे टुकड़ो में टूट जाती है। इन छोटे कानो को अवसाद कहते है। ये अवसाद हवा, जल आदि के द्वारा एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुचकर जमा कर दिए जाते हैं। ये अरढ़ अवसाद दबाकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते हैं। इस प्रकार की शैलो को अवसादी शैल कहते हैं।
(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।
उतर: आग्नेय एवं अवसादी शैल उच्च ताप एवं दाब के कारण कायांतरित शैल का एक मे परिवर्तित हो जाती हैं। चुना पत्थर के साथ भी ठीक यही होता है। उच्च ताप व दाब के कारण यह संगमरमर में बदलता है जओ की कायांतरित शैल का एक उदहारण है।
प्रश्न 5. आओ खेलें
(क) निम्न वस्तुओं में उपयोग किए गए खनिजों की पहचान करें।
(ख) विभिन्न खनिजों से बनी कुछ अन्य वस्तुओं के चित्र बनाएँ।
Ch-3: हमारी बदलती पृथ्वी
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) प्लेटें क्यों घूमती हैं?
(ख) बहिर्जनिक एवं अंतर्जनित बल क्या है?
(ग) अपरदन क्या है?
(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है?
(च) बालू टिब्बा क्या है?
(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है?
(ज) चापझील क्या है?
2. सही ( ✓) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) इनमें से कौन-सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?
(i) शैल
(ii) किनारा
(iii) समुद्री गुफा
(ख) हिमनद की निक्षेपण विशेषता है।
(i) बाढ़ कृत मैदान
(ii) पुलिन
(iii) हिमोढ़
(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है?
(i) ज्वालामुखी
(ii) वलन
(iii) बाढ़कृत मैदान
(घ) छत्रक शैलें पाई जाती है
(i) रेगिस्तान में
(ii) नदी घाटी में
(iii) हिमनद में
(च) चापझील यहाँ पाई जाती हैं
(i) हिमनद
(ii) नदी घाटी
(iii) रेगिस्तान
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) हिमनद(ख) विसर्प(ग) पुलिन(घ) बालू टिब्बा(च) जलप्रपात(छ) भूकंप | (i) समुद्री तट(ii) छत्रक शैल(iii) बर्फ़ की नदी(iv) नदियाँ(v) पृथ्वी का कंपन(vi) समुद्र भृगु(vii) कठोर संस्तर शैल(viii) रेगिस्तान |
4. कारण बताइए-
(क) कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं।
(ख) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं।
5. क्रियाकलाप-
नीचे दिए गए चित्रों को देखें। यह नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियाँ हैं। इन्हें पहचानिए एवं बताइए कि ये नदी के अपरदन अथवा निक्षेपण अथवा दोनों का परिणाम हैं।
Ch-4: वायु
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वायुमंडल क्या है?
(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गेसों से बना है?
(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है?
(घ) मौसम किसे कहते हैं?
(च) वर्षा के तीन प्रकार लिखें?
(छ) वायुदाब क्या है?
उत्तर:
(क) हमारी पृथ्वी के चारों तरफ से वायु की विशाल परत है, वह वायुमंडल कहलाती है। पृथ्वी पर सभी जीव वायुमंडल पर निर्भर हैं। वायुमंडल की निम्न परतें हैं:
- क्षोभमंडल
- समताप मंडल
- मध्यमंडल
- बाह्यवायुमंडल
- बहिर्मंडल
(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैसों से बना है।
(ग) कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस वायुमंडल में हरित गृह प्रभाव पड़ा करती है।
(घ) वायुमंडल की प्रत्येक घंटे तथा दिन-प्रतिदिन की स्थिति को मौसम कहते है। यह दिन-प्रतिदिन बदलता रहता है। यह गर्म या ठंडा, आर्द्र (नमी) या सूखा होता है।
(च) वर्षा के तीन प्रकार:
- संवहन वर्षा
- पर्वतीय वर्षा
- चक्रवाती वर्षा
(छ) पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब, वायु दाब कहलाता है। वायुमंडल में ऊपर की तरफ वायु दाब कम होता जाता है।
प्रश्न 2: सही उत्तर चिह्नित कीजिए
(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती हैं?
(i) कार्बन-डाइऑक्साइड. (ii) नाइट्रोजन. (iii) ओज़ोन
(ख) वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है
(i) क्षोभमंडल. (ii) बाह्म वायुमंडल. (iii) मध्यमंडल
(ग) वायुमंडल की निम्न परतों में कौन-सी बादल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल. (ii) समताप. (iii) मध्यमंडल
(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जाते हैं, उसे हम कहते हैं
(i) बढ़ता है. (ii) घटता है. (iii) समान रहता है
(च) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं
(i) बादल (ii) वर्षा. (iii) हिम
उत्तर:
(क) (iii) ओज़ोन
(ख) (i) क्षोभमंडल
(ग) (ii) समताप
(घ) (ii) वर्षा
प्रश्न 3: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए
(क) व्यापारिक पवनें (ख) लू (ग) मानसून (घ) पवन | (i) सूर्य से आने वाली ऊर्जा (ii) मौसमी पवन (iii) पवन की क्षैतिज गति (iv) ओज़ोन गैस की परत (v) स्थायी पवन (vi) स्थानीय पवन |
उत्तर:
(क) व्यापारिक पवनें (ख) लू (ग) मानसून (घ) पवन | (v) स्थायी पवन (vi) स्थानीय पवन (ii) मौसमी पवन (iii) पवन की क्षैतिज गति |
प्रश्न 4: कारण बताइए
(क) आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।
(ख) भूमध्य रेखा से धुवों की और जाने पर आतपन की मात्रा घटती जाती है।
उत्तर:
(क) ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आर्द्र दिन पर, धूप वाले दिन की तुलना में हवा में अधिक पानी होता है। तो, हवा गीले कपड़ों से कम पानी सोखती है यानी वाष्पीकरण की दर कम हो जाती है।
(ख) क्योंकि ध्रुवों पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती है जबकि भूमध्य रेखा पर लंबवत पड़ती हैं।
Ch-5:जल
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) वर्षण क्या है?
(ख) जल चक्र क्या है?
(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?
(च) ज्वार भाटा क्या हैं तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?
(छ) महासागरीय धाराएँ क्या है?
उत्तर:
(क) बादलों में संघनित जल जब वर्षा या हिमपात अथवा अन्य रूपों में पृथ्वी पर आता है, वर्षण कहलाता हैं।
(ख) जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता है और महासागरों, वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है, उसे जल चक्र कहते हैं।
(ग) लहरों की उचाई को प्रभावित करने वाले कारक :
- जल की गति
- वायू की गति
- सूर्य एवम चंद्रमा की आकर्षक शक्ति
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक:
- वायू की गति
- भूकप
- ज्वालामुखी उद्गार
- जल के नीचे भू-स्खलन
(च) ज्वार-भाटा दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवम गिरना ‘ज्वार भाटा कहलाता है। जब : सर्वाधिक ऊंचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते है। जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तट से पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं।
ज्वार भाटा की उत्पत्ति के कारण
- सूर्य तथा चंद्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार भाटे आते हैं।
- जब पृथ्वी का जल चंद्रमा के निकट होता है उस समय चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल से जल अभिकर्षित होता है, जिसके कारण उच्च ज्वार आते हैं।
- पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक एक सीध में होते हैं और इस समय सबसे ऊँचे ज्वार उठते हैं। इस ज्वार को बृहत ज्वार कहते हैं।
- लेकिन जब चाँद अपने प्रथम एवं अंतिम चतुर्थांश में होता है, तो पृथ्वी एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर परता है, परिणामस्वरूप, निम्न ज्वार भाटा आता है। ऐसे ज्वार को लघु ज्वार-भाटा कहते हैं।
(छ) महासागरीय धाराएँ: महासागरीय सतह पर जब जल नियमित रूप में एक निश्चित दिशा की ओर बरता है, महासागरीय धारा कहलाता है।
प्रश्न 2 : कारण बताइए-
- (क) समुद्री जल नमकीन होता है।
- (ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।
उत्तर:
(क) समुद्री जल नमकीन होता है क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में घुले हुए लवण होते हैं। ज्यादातर नमक सोडियम क्लोराइड या आम नमक होता है जिसे हम खाते हैं।
(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है क्योंकि :
- हम नदियों में कूड़ा-कर्कट फेंकते है।
- कारखानों से निकलता प्रदूषित रासायनिक जल ।
- खेतों से बहने वाले हानिकारक कीटनाशकों और कीट प्रतिरोधी के अवशेष ।
- जल निकायों में फेंके गए मनुष्यों और जानवरों की आधी जली हुई लाश।
प्रश्न 3: सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?
(i) जल चक्र (ii) ज्वार-भाटा (iii) महासागरीय धाराएँ
(ख) सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं :
(i) ध्रुवों के निकट (ii) भूमध्य रेखा के निकट (iii) दोनों में से कोई नहीं
(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?
(i) ज्वार भाटा. (ii) महासागरीय धाराएं (iii) तरंगे
उत्तर 3:
(क) (i) जल चक्र
(ख) (ii) भूमध्य रेखा के निकट
(ग) (i) ज्वार भाटा
प्रश्न 4: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) कैस्पियन सागर (ख) ज्वार भाटा (ग) सुनामी (घ) महासागरीय धाराएँ | (i) विशालतम झील (ii) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार (iii) तीव्र भूकंपी तरंगे (iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ (v) जल चक्र |
उत्तर 4:
(क) कैस्पियन सागर (ख) ज्वार भाटा (ग) सुनामी (घ) महासागरीय धाराएँ | (i) विशालतम झील (ii) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार (iii) तीव्र भूकंपी तरंगे (iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ |
Ch-6: मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है। हैं?
(ख) अमेज़न बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते
(ग) अमेज़न के वर्षावन में कौन से पक्षी पाए जाते हैं?
(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?
(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर:
(क) अमेज़न बेसिन दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
(ख) अमेज़न बेसिन के लोग ज्यादातर निम्नलिखित फसल उपजाते हैं:
- खाद्य फसलें : टेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद आदि।
- नकदी फसल कॉफ़ी, मक्का एवं कोको।
(ग) अमेज़न के वर्षावन में निम्नलिखित पक्षी पाए जाते हैं:
- टूकन
- गुंजन पक्षी
- रंगीन पक्षति वाले पक्षी
(घ) गंगा नदी के तट पर स्थित प्रमुख शहर हैं:
- इलाहाबाद
- कानपुर
- वाराणसी
- लखनऊ
- पटना
- कोलकाता
(च) एक सींग वाले गैंडे ब्रह्मपुत्र (असम) के मैदानों में पाए जाते हैं।
प्रश्न 2: सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) टूकन क्या हैं?
(i) पक्षी (ii) पशु (iii) फसलें
(ख) मैनियोंक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन (ii) अफ्रीका (iii) अमेज़न
(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) ऑरंज (ii) हुगली (iii) भागीरथी
(घ) देवदार एवं फ़र किसके प्रकार हैं?
(i) शंकुधारी वृक्ष (ii) पर्णपाती वृक्ष (iii) क्षुप
(च) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?
(i) पर्वतों में (ii) डेल्टा क्षेत्रों में (iii) अमेज़न में
उत्तर:
(क) (i) पक्षी
(ख) (iii) अमेज़न
(ग) (ii) हुगली
(घ) (i) शंकुधारी वृक्ष
(च) (ii) डेल्टा क्षेत्रों में
प्रश्न 3: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) सूती कपड़े (ख) मलोका (ग) पिरान्या (घ) रेशम कीट (च) काजीरंगा | (i) असम (ii) वेदिका कृषि (iii) रेशम कीटपालन (iv) ढालू छत (v) गंगा के मैदान (vi) वाराणसी (vii) मत्स्य |
उत्तर:
(क) सूती कपड़े (ख) मलोका (ग) पिरान्या (घ) रेशम कीट (च) काजीरंगा | (vi) वाराणसी (iv) ढालू छत (iii) रेशम कीटपालन (vii) मत्स्य (i) असम |
प्रश्न 4: कारण बताइए-
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर :
(क) वर्षावन निम्नलिखित कारणों से लुप्त हो रहे हैं।
- स्थानीय आबादी को विकासात्मक गतिविधियों के लिए बाहर धकेल दिया गया, जो वर्षावन के विनाश की ओर अग्रसर है।
- सड़कों, उद्योगों और घरों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर वनोन्मूलन।
- आर्थिक लाभ बढ़ाने के लिए वनों से लकड़ी प्राप्त करना।
(ख) गंगा – ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है क्योंकि धान को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में वर्षा अधिक मात्रा में होती है तथा नदियों का घना संजाल है जो धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है।
प्रश्न 5: मानचित्र कौशल
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।
(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें। उन देशों को चिह्नित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।
Ch-7: रेगिस्तान में जीवन
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं?
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं?
(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
(छ) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ ।
प्रश्न 2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए-
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं। –
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
(घ) रेगिस्तान की विशेषता है
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
(च) लद्दाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है –
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
(छ) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है –
(i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) मरूद्यान (ख) बेदूईन (ग) तेल (घ) गैंग्री (च) लामायुरू | (i) लीबिया (ii) बौद्ध मठ (iii) हिमनद (iv) जल के साथ गर्त (v) ठंडा रेगिस्तान (vi) सहारा |
प्रश्न 4. कारण बताइए-
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
प्रश्न 5. मानचित्र कौशल-
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आस-पास किन्हीं चार देशों को चिह्नित करें।
(ख) भारत के रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजीला दर्रा को चिह्नित करें।
सामाजिक और राजनीतिक जीवन
अध्याय 1: समानता
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1: लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है:
- क्योंकि यह समानता के विचार पर आधारित है।
- सार्वभौमिक वयस्क मतदान से चुनी हुई सरकार वैध होती है।
- अगर सबको मतदान करने का अधिकार नहीं होगा तो वह लोकतांत्रिक सरकार नहीं होगी।
- इसमें जाति, पंथ, धर्म, क्षेत्र, लिंग, अमीर या गरीब लोगों की परवाह किए बिना हर वयस्क को वोट देने की अनुमति है।
प्रश्न 2: बॉक्स में दिए गए संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश को पुनः पढ़िए और दो ऐसे तरीके बताइए, जिनसे यह अनुच्छेद असमानता को दूर करता है?
उत्तर :संविधान के अनुच्छेद 15 में दो तरीके जो असमानता को दूर करता हैं:
- राज्य, किसी नागरिक के विरुद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी के आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा।
- कोई भी नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग जन्मस्थान या इनमें से किसी के आधार पर किसी दूकानों, होटलों, कुंओं, तालाबों, सड़कों आदि के उपयोग के संबंध में किसी भी निर्योग्यता, दायित्व, निर्बंधन या शर्त के अधीन नहीं होगा।
प्रश्न 3: “कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं- इस कथन से आप क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर: इसका अर्थ है कि देश के व्यक्ति चाहे वे पुरुष हों या स्त्री, किसी भी जाति, धर्म, शैक्षिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंध रखते हों, वे सब समान माने जाएंगे। हमारे विचार से समानता लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
क्योंकि समानता लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है। यदि लोगों को जाति, पंथ, धर्म, लिंग, संपत्ति आदि के आधार पर भेदभाव किया जाता है, तो लोकतंत्र जीवित नहीं रहेगा।
प्रश्न 4: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुसार उनको समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना सरकार का दायित्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और दिव्यांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा में सम्मिलित करना है। कानून यह भी कहता है की सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे- भवन, स्कूल आदि में ढलान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ दिव्यांगों के लिए पहुँचना सरल हो
चित्र को देखिए और उस बच्चे के बारे में सोचिए, जिसे सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में उपर्युक्त कानून लागू किया जा रहा है? वह भवन में आसानी से आ-जा सके, उसके लिए क्या करना आवश्यक है? उसे उठाकर सीढ़ियों से उतारा जाना, उसके सम्मान और उसकी सुरक्षाको कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर: नहीं, इस मामले में उपरोक्त कानून लागू नहीं किया जा रहा है।
इस अधिनियम के अनुसार,दिव्यांगजनो के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर रैम्प बनाया जाना चाहिए। जबकि चित्र में ऐसा नहीं है। उसको इस प्रकार उठाने से उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई है। वह अपने आप को हीन महसूस कर सकता है।
इस प्रकार उठाने से उसके साथ कोई भी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।
अध्याय 2: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ़ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि ‘जीवन का स्तर’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य’ के क्या मायने होंगे।
प्रश्न 2. सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
प्रश्न 3. आपको, अपने इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या-क्या अंतर देखने को मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अंतर बताइए।
सुविधा | सामर्थ्य | उपलब्धता | गुणवत्ता |
निजी | |||
सार्वजनिक |
प्रश्न 4. पानी और साफ़-सफ़ाई की गुणवत्ता को सुधारकर अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
अध्याय 3: राज्य शासन कैसे काम करता है
अभ्यास
प्रश्न 1: निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है?
उत्तर : राज्य की जनता हर निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि चुनती है जिसे विधायक कहते हैं।
विधायक (एम एल ए) को विधानसभा का सदस्य भी कहा जाता है।
विधायक का चुनाव –
विधायक का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से अनेक उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं। जो उम्मीदवार सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करता है वह विधायक बन जाता है।
प्रश्न 2: कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
- चुनाव के बाद जीतने वाली पार्टी सत्ताधारी दल कहलाती है।
- सत्ताधारी दल के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं जो मुख्यमंत्री बनता है।
- इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ विधायकों को मंत्री बना देता है।
- राज्य का राज्यपाल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
प्रश्न 3: मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?
उत्तर: मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस होनी चाहिए क्योंकि:
- सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधायक अपना सुझाव देते है।
- विधायको द्वारा निर्णयों बदलाव का प्रस्ताव रखा जाता है।
- ग़लत फैसलों का विरोध किया जाता है।
- धन के दुरुपयोग पर बहस होती है।
- मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रश्न 4: पातालपुरम में क्या समस्या थी? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए? निम्न तालिका में भरिए –
आम सभा | |
विधानसभा | |
प्रेसवार्ता | |
मुख्यमंत्री |
उत्तर: पतालपुरम की निम्न समस्याएँ थी –
- पानी की कमी के कारण नदी-नाले और तालाब सूख गए।
- लोगों को तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जाती थी।
- मजबूरी में लोगों को गंदा पानी पीना पड़ा।
- बहुत से लोग बीमार पड़ गए।
- जिला चिकित्सालय मरीजों से भरा हुआ था तथा दस लोगों की जान जा चुकी थी।
आम सभा | प्रभावित लोगों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने मांग उठाई कि इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने चाहिए और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराई जानी चाहिए। |
विधानसभा | इस विषय पर विधानसभा में बहस हुई। कुछ विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री को जरूरी कदम उठाने की अपील की। कुछ विधायकों ने अस्पतालों की दशा ख़राब होने का प्रश्न उठाया। |
प्रेसवार्ता | विभिन्न समाचार पत्रों ने पातालपुरम मकी समस्याओं को छापा। बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने घोषणा की, उनकी सरकार ने सभी कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। |
मुख्यमंत्री | मुख्यमंत्री ने पातालपुरम का दौरा किया। उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की जो अपने रिश्तेदारों को खो चुके थे। वे बीमार लोगों को देखने अस्पताल भी गए। उन्होंने इन परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। |
प्रश्न 5:विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: विधानसभा सदस्य विभिन्न मुद्दों पर बहस या चर्चा करते हैं। वे संबंधित मंत्रियों पर काम करने का दबाव बनाते हैं। जबकि शासकीय विभाग उन मुद्दों और समस्याओं का समाधान करते हैं। वे इसके लिए उत्तरदायी होते हैं।
सामाजिक विज्ञान
कक्षा-7. (सामाजिक और राजनीतिक जीवन)
अध्याय 4: लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना
अभ्यास के प्रश्न
1. साथ में दिए गए कुछ कथनों पर विचार कीजिए और बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य? अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़कों और लड़कियों की भूमिकाओं के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाते।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों में कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं, कोई काम नहीं करतीं।
(घ) महिलाओं के काम, पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं।
2. घर का काम अदृश्य होता है और इसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जाता। घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं। घर के कामों में बहुत समय खप जाता है।
अपने शब्दों में लिखिए कि ‘अदृश्य होने’ ‘शारीरिक रूप से थकाने ‘ और ‘समय खप जाने’ जैसे वाक्यांशों से आप क्या समझते हैं? अपने घर की महिलाओं के काम के आधार पर हर बात को एक उदाहरण से समझाइए |
3. ऐसे विशेष खिलौनों की सूची बनाइए, जिनसे लड़के खेलते हैं और ऐसे विशेष खिलौनों की भी सूची बनाइए, जिनसे केवल लड़कियाँ खेलती हैं। यदि दोनों सूचियों में कुछ अंतर है, तो सोचिए और बताइए कि ऐसा क्यों है ? सोचिए कि क्या इसका कुछ संबंध इस बात से है कि आगे चलकर वयस्क के रूप में बच्चों को क्या भूमिका निभानी होगी?
4. अगर आपके घर में या आस-पास, घर के कामों में मदद करने वाली कोई महिला है तो उनसे बात कीजिए और उनके बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश कीजिए कि उनके घर में और कौन-कौन हैं? वे क्या करते हैं? उनका घर कहाँ है? वे रोज़ कितने घंटे तक काम करती हैं? वे कितना कमा लेती हैं? इन सारे विवरणों को शामिल कर, एक छोटी-सी कहानी लिखिए।
अध्याय 5: औरतों ने बदली दुनिया
1. आपके विचार से महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़िवादी धारणा कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उनके समानता के अधिकार को कैसे ” प्रभावित करती है?
2. कोई एक कारण बताइए जिसकी वजह से राससुंदरी देवी, रमाबाई और रुकैया हुसैन के लिए अक्षर ज्ञान इतना महत्त्वपूर्ण था।
3. “निर्धन बालिकाएँ पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं, क्योंकि शिक्षा में उनकी रुचि नहीं है।” पृष्ठ 56, 57 पर दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर स्पष्ट कीजिए कि यह कथन सही क्यों नहीं है?
4. क्या आप महिला आंदोलन द्वारा व्यवहार में लाए जाने वाले संघर्ष के दो तरीकों के बारे में बता सकते हैं? महिलाएँ क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, इस विषय पर आपको रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े, तो आप पढ़े हुए तरीकों में से कौन-से तरीकों का उपयोग करेंगे? आप इसी विशेष तरीके का उपयोग क्यों करेंगे?
अध्याय 6: संचार माध्यमों को समझना
1. प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
2. क्या आप इस रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते हैं? इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े व्यापार के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं?
3. आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाते हैं। इनका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पड़ता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।
4. कक्षा परियोजना के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छाँटिए । दूरदर्शन समाचार पर भी इस विषय पर प्रसारित सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है-
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है?
(ख) कौन-सी जानकारी इसमें छोड़ दी गई है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है और क्यों?
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
5. विज्ञापनों के प्रकार के बारे में (अकेले, जोड़ी या समूह में) प्रोजेक्ट बनाएँ। कुछ उत्पादों के बारे में वाणिज्यिक विज्ञापन एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, जल व ऊर्जा को बचाने की ज़रूरत के बारे में सामाजिक विज्ञापन बनाएँ।
Ch-7: हमारे आस-पास के बाज़ार
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: एक फेरीवाला, किसी दुकानदार से कैसे भिन्न है?
उत्तर : एक फेरीवाला रोजाना उपयोग की विभिन्न वस्तुओं जैसे सब्जियां, फल इत्यादि को अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से उन्हें खरीदने के लिए कहता है। फेरीवाले की अपनी कोई निर्धारित दुकान नहीं होती है। वह अपने ‘ठेले’ पर सामान लाता है, उन्हें बेचता है और अपने घर वापस लौट जाता है। लेकिन एक दुकानदार या तो पड़ोस में या बाजार में एक स्थायी दुकान का मालिक होता है। वह विभिन्न वस्तुओं को बेचने के लिए घर-द्वार नहीं जाता है। इसके बजाय, ग्राहक अपनी ज़रूरत की वस्तुओं को खरीदने के लिए उसकी दुकान पर जाते हैं।
प्रश्न 2: निम्न तालिका के आधार पर एक साप्ताहिक बाज़ार और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तुलना करते हुए उनका अंतर स्पष्ट कीजिए।
बाज़ार | बेची जाने वाली वस्तुओं के प्रकार | वस्तुओं का मूल्य | विक्रेता | ग्राहक |
साप्ताहिक बाज़ार | ||||
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स |
उत्तर :
बाज़ार | बेची जाने वाली वस्तुओं के प्रकार | वस्तुओं का मूल्य | विक्रेता | ग्राहक |
साप्ताहिक बाज़ार | सब्जियाँ, किराने का सामान, कपड़े, बर्तन आदि | सस्ते | छोटे व्यापारी | आसपास रहने वाले लोग |
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स | ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड सामान। | महेंगे | बड़े और अमीर व्यापारी | अमीर लोग |
प्रश्न 3: स्पष्ट कीजिए कि बाज़ारों की श्रृंखला कैसे बनती है? इससे किन उद्देश्यों की पूर्ति होती है?
उत्तर: बाजारों की एक श्रृंखला थोक बाजारों से शुरू होकर खुदरा दुकान मालिकों तक होती है जो सीधे उपभोक्ताओं वस्तुएँ बिक्री करती हैं। थोक बाजारों और खुदरा विक्रेताओं के बीच में मध्यम और बड़े व्यापारी होते हैं। उदाहरण के लिए एक फेरीवाला या खुदरा दुकान मालिक कस्बे के थोक व्यापारी से प्लास्टिक की चीजें खरीदता है। शहर का थोक व्यापारी, बदले में, शहर के बड़े थोक व्यापारी से प्लास्टिक का सामान खरीदता है। शहर का बड़ा थोक व्यापारी प्लास्टिक का यह सामान कारखाने से खरीदता और उन्हें बड़े गोदामों में रखता है। इस तरह से बाज़ार की एक श्रृंखला बनती है। बाजार की एक श्रृंखला उत्पादकों और उपभोक्ताओं के उद्देश्य को पूरा करती है। क्योंकि न तो कोई उत्पादक किसी उपभोक्ता को कम मात्रा में सामान बेच सकता है और न ही एक व्यक्तिगत उपभोक्ता बड़ी मात्रा में उत्पादकों से सामान खरीद सकता है। इसलिए, थोक व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, आदि को उत्पादकों और उपभोक्ताओं को जोड़ना आवश्यक है।
प्रश्न 4: सब लोगों को बाज़ार में किसी भी दुकान पर जाने का समान अधिकार है। क्या आपके विचार से महँगे उत्पादों कि दुकानों के बारे में बात सत्य है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: सब लोगों को बाजार में अपनी पसंद की किसी भी दुकान पर जाने का समान अधिकार है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि महँगे उत्पादों कि दुकान है या सस्ते उत्पादों की साधारण दुकान है। हम किसी भी दुकान पर जाने और विभिन्न उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं यदि कीमत हमारे जेब के अनुकूल है। हम इस बात को एक उदाहरण के माध्यम से समझ सकते हैं । कविता और सुनीता दोनों अंसल मॉल गई। उन्होंने एक दुकान में प्रवेश किया जो ब्रांडेड तैयार कपड़े बेच रही। थी। उन्होंने कुछ कपड़ों को देखा और फिर कीमत पर्ची में देखा। उनमें से कोई भी 2000 रूपये से कम नहीं था, साप्ताहिक बाजार मूल्य का लगभग पांच गुना कीमत उनकी जेब के अनुकूल नहीं थी। इसलिए वे दूसरी दुकान पर चले गए।
प्रश्न 5: बाज़ार में गए बिना भी खरीदना और बेचना हो सकता है। उदाहरण देकर इस कथन कि व्याख्या कीजिए।
उत्तर: बाज़ार में गए बिना भी खरीदना और बेचना हो सकता है। यह कथन विपणन में नए रुझानों के वर्तमान परिदृश्य में सच है। प्रौद्योगिकी ने कुछ भी खरीदने और बेचने के लिए विपणन में शारीरिक उपस्थिति से विपणन की पारंपरिक अवधारणा को बदल दिया है। आजकल, सामान खरीदने के लिए बाजार जाना आवश्यक नहीं है। कोई भी व्यक्ति फोन या इंटरनेट के माध्यम से कई चीजों के लिए ऑर्डर दे सकता है और सामान घर या उस स्थान पर पहुंचाया जाता है जहाँ जरूरत होती है। क्लीनिक और नर्सिंग होम में अब हम देखते हैं, बिक्री प्रतिनिधि डॉक्टरों के लिए इंतजार कर रहे हैं या विभिन्न सामानों या दवाओं के लिए दुकानों पर ऑर्डर ले रहे होते हैं। इस प्रकार खरीदना और बेचना अलग-अलग तरीकों से होता है, जरूरी नहीं कि वह केवल बाजारों की दुकानों से ही होता हो।
Ch-8: बाजार में एक कमीज़
अभ्यास प्रश्नोत्तर
1. स्वप्ना ने अपनी रूई कुर्नूल के रूई-बाज़ार में न बेचकर व्यापारी को क्यों बेच दी ?
2. वस्त्र निर्यातक कारखाने में काम करने वाले मज़दूरों के काम के हालात और उन्हें दी जाने वाली मज़दूरी का वर्णन कीजिए। क्या आप सोचते हैं कि मज़दूरों के साथ न्याय होता है?
3. ऐसी किसी चीज़ के बारे में सोचिए, जिसे हम सब इस्तेमाल करते हैं। वह चीनी, चाय, दूध, पेन, कागज़, पेंसिल आदि कुछ भी हो सकती है। चर्चा कीजिए कि यह वस्तु बाज़ारों की किस श्रृंखला से होती हुई, आप तक पहुँचती है। क्या आप उन सब लोगों के बारे में सोच सकते हैं, जिन्होंने इस वस्तु के उत्पादन व व्यापार में मदद की होगी?
4. यहाँ दिए गए नौ कथनों को सही क्रम में कीजिए और फिर नीचे बनी कपास की डोडियों के चित्रों में सही कथन के अंक भर दीजिए। पहले दो चित्रों में आपके लिए अंक पहले से ही भर दिए गए हैं।
- 1. स्वप्ना, व्यापारी को रूई बेचती है।
- 2. ग्राहक, सुपरमार्केट में इन कमीज़ों को खरीदते हैं।
- 3. व्यापारी, जिनिंग मिलों को रूई बेचते हैं।
- 4. गार्मेट निर्यातक, कमीज़ें बनाने के लिए व्यापारियों से कपड़ा खरीदते हैं।
- 5. सूत के व्यापारी, बुनकरों को सूत देते हैं।
- 6. वस्त्र निर्यातक, संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यवसायी को कमीज़ें बेचता है। ished
- 7. सूत कातने वाली मिलें, रूई खरीदती हैं और सूत के व्यापारी को सूत बेचती हैं।
- 8. बुनकर कपड़ा तैयार करके लाते हैं।
- 9. जिनिंग मिलें रूई को साफ़ करती हैं और उनके गट्ठर बनाती हैं।