कक्षा-6

Share To Friends

नमस्ते और हमारी शैक्षिक वेबसाइट में आपका स्वागत है! हम रोमांचित हैं कि आपने अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करने की दिशा में अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए चुना है। हमारा उद्देश्य सभी उम्र और पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को गुणवत्ता, नवीन और आकर्षक शैक्षिक संसाधनों तक पहुँचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। चाहे आप एक छात्र हैं जो अपने ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, एक पेशेवर जो अपस्किल की तलाश में हैं या आजीवन सीखने के प्रति उत्साही हैं, हमारी वेबसाइट में आपके लिए कुछ है। हम एक गतिशील शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो विकास, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा देता है। हमारे व्यापक पाठ्यक्रम, विशेषज्ञ फैकल्टी और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से, हमें विश्वास है कि हमारी वेबसाइट आपको सफल होने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करेगी। हमारे साथ सीखने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद, और हम इस रोमांचक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए पीडीएफ प्रारूप में कक्षा-6 सभी विषयों की NCERT बुक्स,  एनसीईआरटी समाधान मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉक टेस्ट, अभ्यास पत्र (Worksheets), हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में एनसीईआरटी बुक, फुल मार्क्स बुक, हल पेपर  भी अपलोड किए जाएंगे

SOCIAL SCIENCE

पाठ-1

पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति 

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ

प्रश्न 1. इस पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 10 और अध्याय 5 में चित्र 5.2 के संदर्भ में, 2.5 से.मी. = 500 कि.मी. का पैमाना लेते हुए, नर्मदा नदी के मुहाने से गंगा नदी के मुहाने तक की वास्तविक दूरी की गणना कीजिए (संकेत- मानचित्र पर अपनी माप को एक सरल संख्या में पूर्णांकित कीजिए)।

उत्तर:- इस मानचित्र (चित्र 5.2) में दिए गए पैमाने के अनुसार:

2.5 से.मी. = 500 कि.मी.

यानी 1 से.मी. = 200 कि.मी.

अब, मैंने मानचित्र पर नर्मदा नदी के मुहाने (अरेबियन सागर के पास) से लेकर गंगा नदी के मुहाने (बंगाल की खाड़ी के पास) तक की सीधी दूरी को मापा — यह लगभग 7.5 से.मी. है।

वास्तविक दूरी: 7.5 से.मी. × 200 कि.मी./से.मी. = 1500 कि.मी.

प्रश्न 2. जब लंदन में दोपहर 12 बजे का समय होता है, तो उसी समय भारत में सायं के 5:30 बजते हैं, क्यों? 

उत्तर: भारत ग्रीनविच के पूर्व में 82°30’E पर स्थित है, GMT से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12 बजे का समय होता है तो उसी समय भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।

प्रश्न 3. हमें मानचित्र में प्रतीक चिह्नों और रंगों की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: प्रतीक चिह्नों की आवश्यकता:

1. स्थान की पहचान – शहर, गाँव, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि दिखाने के लिए।

2. सुविधाजनक प्रस्तुति – महत्वपूर्ण स्थानों को छोटे चित्रों या चिह्नों से दर्शाने के लिए।

3. समय और स्थान की बचत – विस्तृत जानकारी को कम जगह में प्रभावी ढंग से दिखाने के लिए।

रंगों की आवश्यकता:

1. विभिन्न भौगोलिक विशेषताओं को दर्शाने के लिए – जैसे:- नीला – जल निकाय (नदी, झील, समुद्र), हरा – वन क्षेत्र, भूरा – पर्वत/पहाड़, पीला – रेगिस्तान या शुष्क क्षेत्र

2. सरल और स्पष्ट दृश्यता – रंगों से मानचित्र पढ़ना आसान हो जाता है।

अत: प्रतीक चिह्न और रंग मानचित्र को व्यवस्थित और व्याख्यायित करने में मदद करते हैं, जिससे कम जगह में अधिक जानकारी दी जा सकती है।

प्रश्न 4. आपके घर या विद्यालय की आठ दिशाओं में क्या-क्या स्थित है? पता लगाइए।

उत्तर:

हमारे घर के उत्तर दिशा में:- मुख्य दरवाजा 

दक्षिण में :- बालकनी 

पूर्व में:- सीढियां 

पश्चिम में :- बेडरूम 

उत्तर-पश्चिम में:- स्नानघर 

उत्तर-पूर्व में :- पूजाघर 

दक्षिण-पश्चिम में :- बगीचा 

दक्षिण-पूर्व में:- रसोईघर 

प्रश्न 5. स्थानीय समय और मानक समय के बीच क्या अंतर है? समूहों में चर्चा कीजिए और फिर प्रत्येक समूह 100-150 शब्दों तक का एक उत्तर लिखे। उत्तरों की तुलना कीजिए।

उत्तर: 

स्थानीय समय:- किसी स्थान के देशांतर के अनुसार सूर्य की स्थिति पर आधारित होता है। हर 15° देशांतर पर 1 घंटे का अंतर होता है।

मानक समय:- किसी देश या क्षेत्र के लिए तय किया गया सामान्य समय। पूरे देश या ज़ोन में एक समान समय बनाए रखने के लिए चुना जाता है।

उदाहरण: भारत का IST (UTC+5:30), जबकि अमेरिका में कई टाइम ज़ोन होते हैं।

प्रश्न 6. दिल्ली और बेंगलुरु के अक्षांश क्रमशः 29° उ० और 13° उ० हैं और उनका देशांतर लगभग 77° पू० एक ही है। दोनों नगरों के बीच स्थानीय समय में कितना अंतर होगा?

उत्तर: स्थानीय समय का अंतर अक्षांश पर नहीं, बल्कि देशांतर (Longitude) पर निर्भर करता है। चूंकि दिल्ली और बेंगलुरु का देशांतर लगभग 77° पू. समान है, इसलिए उनके बीच स्थानीय समय में कोई अंतर नहीं होगा। स्थानीय समय में अंतर तभी होता है जब दो स्थानों के देशांतर अलग-अलग होते हैं, क्योंकि पृथ्वी पर हर 15° देशांतर का अंतर 1 घंटे के समय अंतर के बराबर होता है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों पर सही या गलत का चिह्न लगाइए और इसे एक या दो वाक्यों में समझाइए।

→ अक्षांशों के सभी समानांतरों की लंबाई समान होती है।

→ देशांतर के एक याम्योत्तर की लंबाई भूमध्य रेखा की आधी होती है।

→ दक्षिण ध्रुव का अक्षांश 90° द० है।

→ असम में स्थानीय समय और आई.एस.टी. (भारतीय मानक समय) एक ही है।

उत्तर:

 i. अक्षांशों के सभी समानांतरों की लंबाई समान होती है। → गलत
अक्षांशीय रेखाएँ भूमध्य रेखा (Equator) पर सबसे लंबी होती हैं और ध्रुवों की ओर जाने पर छोटी होती जाती हैं।

ii. देशांतर के एक याम्योत्तर की लंबाई भूमध्य रेखा की आधी होती है। → गलत
सभी याम्योत्तर (Longitude) उत्तर से दक्षिण ध्रुव तक समान लंबाई (लगभग 20,000 किमी) के होते हैं।

iii. दक्षिण ध्रुव का अक्षांश 90° द० है। → सही
दक्षिण ध्रुव पृथ्वी का सबसे दक्षिणी बिंदु है, जिसका अक्षांश 90° दक्षिण होता है।

iv. असम में स्थानीय समय और आई.एस.टी. (भारतीय मानक समय) एक ही है। → गलत
असम भारत के पूर्व में स्थित है, जहाँ स्थानीय समय आई.एस.टी. से लगभग 1 घंटे आगे होता है, लेकिन पूरे देश में आई.एस.टी. (UTC+5:30) ही आधिकारिक समय है।

पाठ-2

महासागर एवं महाद्वीप

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या कीजिए –

(क) महाद्वीप

(ख) महासागर

(ग) द्वीप

उत्तर: 

(क) महाद्वीप:- महाद्वीप पृथ्वी के बड़े भूभाग होते हैं, जो समुद्र से घिरे होते हैं और कई देशों का समूह होते हैं। पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।

(ख) महासागर:- महासागर पृथ्वी की सतह पर विशाल जल निकाय होते हैं, जो महाद्वीपों को घेरते हैं। ये खारे पानी के बड़े क्षेत्र होते हैं और पृथ्वी के जल चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रमुख पांच महासागर हैं – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी महासागर और आर्कटिक महासागर।

(ग) द्वीप:- द्वीप जल से घिरा हुआ एक छोटा भूभाग होता है, जो महाद्वीप से छोटा होता है। यह महासागर, समुद्र, झील या नदी के बीच स्थित हो सकता है। कुछ प्रमुख द्वीपों के उदाहरण हैं – श्रीलंका, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जापान और मालदीव।

प्रश्न 2. मानचित्र बनाइए – इस अध्याय में दिए मानचित्रों को देखे बिना अपने हाथ से कागज पर महाद्वीपों का मानचित्र बनाइए और इसमें रंग भरिए। इसके बाद इस अध्याय में दिए गए महासागरों और महाद्वीपों के मानचित्र के साथ इसकी तुलना कीजिए।

उत्तर: 

प्रश्न 3. आइए, करके देखें – नीचे दिए गए विश्व के मानचित्र में सभी महाद्वीपों और महासागरों के नाम लिखिए।

उत्तर:-

प्रश्न 4. वर्ग पहेली को हल कीजिए (पहेली को हल करने के लिए अंग्रेजी भाषा के शब्दों का प्रयोग कीजिए।)

बाएँ से से दाएं 

1. महासागरों द्वारा प्रचुर मात्रा में उत्पन्न

3. बहुत बड़ा भूखंड

6. एक बड़ा महाद्वीप, भारत जिसका भाग है।

8.महासागरों में प्रदूषण का मुख्य स्रोत

10. सबसे ठंडा महाद्वीप

ऊपर से नीचे

2. पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप

4. महासागरों से उत्पन्न होने वाली बहुत बड़ी विध्वंसकारी लहर

5. सबसे छोटा महाद्वीप

7. पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलराशि

9. वह भूखंड (महाद्वीप नहीं) जो चारों ओर सागर या महासागर से घिरा है।

उत्तर:-

पाठ-3

स्थलरूप एवं जीवन

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ

प्रश्न 1. आपका कस्बा या गाँव या नगर किस प्रकार के स्थलरूप पर स्थित है? इस अध्याय में बताई गई विशेषताओं में से कौन-सी विशेषताएँ आप अपने आस-पास देखते हैं?

उत्तर:- हमारा नगर मैदान स्थल रूप पर स्थित है। हम अपने आसपास निम्नलिखित विशेषताएं देखते हैं:-

  1. हमारे आसपास समतल भूमि है।
  2. बड़े-बड़े खेत हैं। 
  3. मिट्टी उपजाऊ है। 
  4. आसपास नदियां हैं। 

प्रश्न 2. आइए, छोटा नागपुर से प्रयागराज और अल्मोड़ा की हमारी आरंभिक यात्रा पर चलें। इस मार्ग में आने वाले तीन स्थलरूपों के बारे में बताइए।

उत्तर:- इस यात्रा में हमें पठार, मैदान और पहाड़ी क्षेत्र – तीनों प्रमुख स्थलरूपों का अनुभव मिलता है:

1. पठार (छोटा नागपुर का पठार)

  • छोटा नागपुर का पठार भारत के पूर्वी भाग में स्थित है और यह भारत का एक प्रमुख पठारी क्षेत्र है।
  • यह मुख्य रूप से गोंडवाना चट्टानों से बना है और यहाँ कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों के विशाल भंडार पाए जाते हैं।
  • यह पठार घने जंगलों, झरनों और नदियों से युक्त है, और यहाँ की नदियाँ कई जलप्रपात बनाती हैं, जैसे हुंडरू जलप्रपात।

2. मैदानी क्षेत्र (गंगा का मैदान – प्रयागराज)

  • प्रयागराज गंगा के मैदान में स्थित है, जो एक समतल और उपजाऊ क्षेत्र है।
  • यह मैदान जलोढ़ मिट्टी से बना है और कृषि के लिए बहुत उपयुक्त है।
  • यहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है, जिसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल है।

3. पहाड़ी क्षेत्र (अल्मोड़ा की पर्वतीय श्रेणियाँ)

  • अल्मोड़ा उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित एक पर्वतीय नगर है, जो हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है।
  • यह क्षेत्र शैल चट्टानों, घने जंगलों और घाटियों से युक्त है।
  • अल्मोड़ा से हिमालय की सुंदर चोटियों जैसे त्रिशूल और नंदादेवी का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है।

प्रश्न 3. भारत के कुछ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की सूची बनाइए। यह भी लिखिए कि वे कौन-से स्थलरूप के अंतर्गत आते हैं।

उत्तर:- भारत के कुछ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की सूची और उनके संबंधित स्थलरूप निम्नलिखित हैं:

तीर्थ स्थल राज्य स्थलरूप
वाराणसी (काशी विश्वनाथ मंदिर)उत्तरप्रदेश मैदान 
अयोध्या उत्तरप्रदेश मैदान
हरिद्वार उत्तराखंड पर्वत
केदारनाथ जम्मू कश्मीर पर्वत
अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर पर्वत
सोमनाथ मंदिर गुजरात मैदान
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश पर्वत
शिरडी महाराष्ट्र पत्थर
रामेश्वरम तमिलनाडु मैदान

प्रश्न 4. सही या गलत बताइए –

→ हिमालय गोल शिखरों वाली नवीन पर्वत श्रृंखला है।

→ पठार प्रायः एक ओर से उठे हुए होते हैं।

→ पर्वत और पहाड़ियाँ एक ही प्रकार के स्थलरूप हैं।

→ भारत में पर्वत, पठार और नदियों में एक ही प्रकार के वनस्पति और प्राणी जगत पाए जाते है।

→ गंगा, यमुना की सहायक नदी है।

→ मरुस्थल का वनस्पति जगत और प्राणी जगत विलक्षण होता है।

→ हिम के पिघलने से नदियों में जल आता है।

→ मैदानों में नदियों द्वारा एकत्र किए गए तलछट भूमि को उपजाऊ बनाते हैं।

→ सभी मरुस्थल गर्म होते हैं।

उत्तर:

→ हिमालय गोल शिखरों वाली नवीन पर्वत श्रृंखला है। ✓

→ पठार प्रायः एक ओर से उठे हुए होते हैं।✓

→ पर्वत और पहाड़ियाँ एक ही प्रकार के स्थलरूप हैं।×

→ भारत में पर्वत, पठार और नदियों में एक ही प्रकार के वनस्पति और प्राणी जगत पाए जाते है।×

→ गंगा, यमुना की सहायक नदी है।×

→ मरुस्थल का वनस्पति जगत और प्राणी जगत विलक्षण होता है।✓

→ हिम के पिघलने से नदियों में जल आता है।✓

→ मैदानों में नदियों द्वारा एकत्र किए गए तलछट भूमि को उपजाऊ बनाते हैं।✓

→ सभी मरुस्थल गर्म होते हैं।×

प्रश्न 5. शब्दों के जोड़े बनाइए –

माउंट एवरेस्टअफ्रीका
राफ्टिंगविश्व की छत
ऊँटधान के खेत
पठारमरुस्थल
गंगा का मैदाननदी
जलमार्गगंगा
माउंट किलिमंजारोसहायक नदी
यमुनापर्वतारोहण

उत्तर:-

माउंट एवरेस्टपर्वतारोहण
राफ्टिंगनदी
ऊँटमरुस्थल
पठारविश्व की छत
गंगा का मैदानधान के खेत
जलमार्गगंगा
माउंट किलिमंजारोअफ्रीका
यमुनासहायक नदी